Breaking NewsJalna

जालना रेल संघर्ष समिति की नियोजन बैठक संपन्न

मराठवाड़ा रेल परिषद में क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान

जालना | कादरी हुसैन

मराठवाड़ा के लिए स्वतंत्र रेल मंडल का गठन कर उसे मध्य रेलवे जोन से जोड़ने की मांग को लेकर जालना रेल संघर्ष समिति की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मांग को लेकर आगामी 6 सितंबर को जालना में मराठवाड़ा रेल परिषद का आयोजन किया गया है। परिषद की तैयारियों को लेकर रविवार को जालना के सुयेशा लॉन्स में जालना रेल संघर्ष समिति की नियोजन बैठक आयोजित की गई।

मराठवाड़ा रेल परिषद का उद्घाटन छत्रपति संभाजीनगर के सांसद संदीपान भुमरे के हाथों किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रताप जाधव करेंगे।

इस रेल परिषद के लिए पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे, जालना के सांसद डॉ. कल्याण काले, परभणी के सांसद संजय जाधव, बीड के सांसद बजरंग सोनवणे सहित मराठवाड़ा के सभी सांसदों तथा जालना जिले के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों के परिषद में उपस्थित रहने की उम्मीद है।

मराठवाड़ा के रेल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और स्वतंत्र मराठवाड़ा रेल मंडल की मांग को लेकर आयोजित इस परिषद में क्षेत्र की जनता की अधिक से अधिक भागीदारी आवश्यक है। इसलिए मराठवाड़ा की जनता से बड़ी संख्या में रेल परिषद में उपस्थित रहने का आह्वान जालना रेल संघर्ष समिति के महासचिव फेरोज अली ने किया है।

बैठक में समिति के अध्यक्ष सुभाष देवीदास, महासचिव फेरोज अली, कार्याध्यक्ष अंकुश राऊत, उपाध्यक्ष नितीन गणेश चौधरी, हीरालाल पिंपरीया, एडवोकेट शिवराम सत्कार, गोपाल भुरेवाल, डॉ. राधेश्याम जैस्वाल, रमेश अग्रवाल, महेंद्र पित्ती, डॉ. केदार करवा, अभय कुमार यादव, मंकर्णाताई डांगे, ममता कायंदे, शालिनी मुळे ताई, जनाबाई शेळके, सूर्यनारायण गजभिये, गौतम वाघमारे, मुश्ताक भाई, प्रकाश बोधले, भगवान ठाकुर, ताज अहमद खान, सैयद मासूम, गाठोदा जाधव, बालाजी बोंडे, पांडू मेड सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button