जलापूर्ति योजना को लेकर मुख्याधिकारी से चर्चा, नगर पालिका की स्वच्छता सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बैठक

कन्नड़ | अशरफ़ अली
पाटबंधारे उपविभाग की अभियंता श्रीमती सभा तरन्नुम ने 1 सितंबर 2026 को नगर पालिका कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्याधिकारी श्री रविंद्र लांडे से जलापूर्ति योजना और जलकर के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
बैठक में शासकीय आवासीय परिसर में नगर पालिका की ओर से की जाने वाली स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जलापूर्ति योजना के करारनामे में पाई गई त्रुटियों को दूर करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही इस कार्य में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती फरीनबाजी अब्दुल जावेद शेख तथा उपाध्यक्ष अब्दुल जावेद शेख ने श्रीमती सभा तरन्नुम का शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं, सभा तरन्नुम ने नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बैठक में जलापूर्ति के उचित नियोजन और जलकर से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के आयोजन में सेवानिवृत्त आरेखक मोहम्मद यूनुस शेख तथा राजू कमिटी का सहयोग रहा।
