AurangabadBreaking NewsCrime News

मुकुंदवाड़ी रेलवे पटरी पर खुदकुशी करने वाली मां बेटे की हुई पहचान, एक महीने पहले हुआ था पति का निधन

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अपने छोटे बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। पुलिस जांच में मृत महिला की पहचान पल्लवी अक्षय बनकर (निवासी अंबड, जिला जालना) के रूप में हुई है। उनके साथ जान गंवाने वाले बच्चे का नाम दक्ष बनकर बताया गया है।

शनिवार (5 सितंबर) दोपहर मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक महिला द्वारा अपने छोटे बच्चे के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान के लिए जांच शुरू की थी। जांच में महिला का नाम पल्लवी बनकर और बच्चे का नाम दक्ष बनकर होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार, महिला के आधार कार्ड पर अंबड तालुका का पता दर्ज था। पल्लवी के पति का करीब एक महीने पहले निधन हुआ था। इसके बाद वह अपने बच्चे के साथ मुकुंदवाड़ी की शिवाजी कॉलोनी इलाके में अपनी मां के घर रह रही थीं।

पति की मौत के महज एक महीने के भीतर मां और बेटे द्वारा यह कदम उठाए जाने से इलाके में शोक की लहर है। घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पल्लवी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुलिस जांच जारी है और परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button