Breaking NewsCrime NewsJalna

अंबड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के बाहर लोहे की पेटी में मिले 8 धारदार हथियार, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

अंबड/जावेद डावरगावकर

अंबड पुलिस ने अवैध रूप से धारदार हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 घातक हथियार जब्त किए हैं। जब्त हथियारों में तलवार, कुल्हाड़ी, गदा, कुकरी और कटार शामिल हैं। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अंबड पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 859/2026 के तहत भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में कोर्ट रोड स्थित दत्ताजी भाले हाईस्कूल के सामने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों के घर के बाहर उत्तर दिशा के कोने में ग्रीन नेट लगे नींबू के पेड़ के नीचे रखी लोहे की पेटी की जांच करने पर उसमें अवैध रूप से रखे गए 8 धारदार हथियार बरामद हुए। पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर कार्रवाई की।
आरोपियों के नाम अजय उर्फ बबलू भुजंग पवार उर्फ रामचंद्र रंगनाथ गांगुर्डे तथा गुण्या उर्फ विशाल उर्फ विजय भुजंग पवार हैं। दोनों निवासी कोर्ट रोड, दत्ताजी भाले हाईस्कूल के सामने, अंबड, जिला जालना के रहने वाले हैं।

पुलिस द्वारा जब्त हथियारों में 24 इंच का लोहे के डंडे वाला धारदार कुल्हाड़ा, लकड़ी की मूठ वाली धारदार गदा, 32 इंच लंबी तलवार, 25.5 इंच लंबी दोधारी तलवार, 25 इंच का कुकरी जैसा हथियार, 18 इंच की कुकरी, 22 इंच की कटार तथा 6 इंच का बिना मूठ वाला कुल्हाड़ा शामिल है।

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक संतोष घेडके के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक बी. बी. नरोडे, पुलिस हेड कांस्टेबल दीपक चव्हाण, यशवंत मुंडे, महिला पुलिस हेड कांस्टेबल अलका केंद्रे तथा पुलिस कांस्टेबल अरुण मुंडे और तुकाराम मुंडे की टीम ने की। मामले की आगे की जांच अंबड पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button