Breaking NewsKannad

कन्नड़ शहर के हाजी मुश्ताक सेठ (मुन्ना प्रोविजन वाले) का निधन, जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब

प्रतिनिधि: अशरफ़ अली

 

कन्नड़ शहर की प्रमुख धार्मिक और सामाजिक शख्सियत, तब्लीगी जमात के अमीर साहब और मरकज़ काली मस्जिद कन्नड़ से जुड़े हाजी मुश्ताक सेठ (प्रसिद्ध मुन्ना प्रोविजन वाले) का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

उनकी नमाज़े जनाज़ा  सिद्दीक चौक पर अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके पश्चात् उन्हें दरगाह परिसर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

हाजी मुश्ताक सेठ एक धार्मिक, मिलनसार और सेवा-भावना से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है।

वे अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शहर के सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button