खासदार टाईम्स के पत्रकार अशरफ अली का नगर अध्यक्ष फरीन बेगम और अब्दुल जावेद द्वारा सत्कार

कन्नड़ | अशरफ अली
कन्नड़ नगर परिषद कार्यालय में खासदार टाइम्स के पत्रकार एवं संपादक पत्रकार असोसिएशन, महाराष्ट्र राज्य के सक्रिय सदस्य अशरफ अली अमजद अली का नगर अध्यक्ष फरीन बेगम और अब्दुल जावेद के हाथों भव्य सत्कार किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अशरफ अली लंबे समय से समाज के ज्वलंत मुद्दों को निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ उजागर करते आ रहे हैं। खासदार टाईम्स के माध्यम से उन्होंने आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया है और प्रशासन तक उनकी समस्याएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस मौके पर संपादक पत्रकार असोसिएशन, महाराष्ट्र राज्य के महासचिव आकिब शेख, नगरसेवक बंटी सुरे, अब्दुल अजीज़, राजनंद सुरडकर, राजू कमेटी, इरफान हाजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल सम्मान और उत्साह से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने अशरफ अली के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी समाजहित में अपनी लेखनी से योगदान देते रहेंगे।
