गोरेगांव पुलिस स्टेशन की सीमा में 20 वर्षीय युवती से वसई बीच पर दुष्कर्म, आरोपी फरार

मुंबई के गोरेगांव स्थित वनराई पुलिस स्टेशन की सीमा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वसई बीच पर एक अज्ञात व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता बीच पर ही रोते हुए पाई गई। जब कुछ लोगों ने उसे रोते देखा, तो उन्होंने तुरंत वनराई पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ वसई बीच पर दुष्कर्म हुआ है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है क्योंकि वसई बीच आमतौर पर पर्यटकों से भरा रहता है।
मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता 22 जनवरी को वसई बीच पर घूमने गई थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता गोरेगांव रेलवे स्टेशन के पास बैठकर रो रही थी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब उसे रोते हुए देखा, तो उसने तुरंत वनराई पुलिस को जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता के निजी अंगों में ब्लेड और दो पत्थर पाए गए, जो बेहद चौंकाने वाला था।
वनराई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
यह घटना वसई बीच जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।