Breaking NewsCrime NewsHariyana

पाखंडी तांत्रिक ने मासूम बच्चे को बताया जिन्न का बच्चा, अंधभक्त मां ने फेंका नहर में, मौत

हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने महिला तांत्रिक के कहने पर अपने दो साल के बेटे को आगरा नहर में फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने महिला तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव आगरा नहर से बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पिता को सौंप दिया गया। इस मामले में फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी की रहने वाली मेघा और पश्चिम बंगाल के भगतपुर की रहने वाली मीता भाटिया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों फिलहाल सैनिक कॉलोनी में रह रही थीं।

पूछताछ में महिला तांत्रिक ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र में विश्वास करती है और मेघा अक्सर उसके पास सलाह के लिए आती थी। तांत्रिक मीता ने मेघा को यह विश्वास दिलाया कि उसका बेटा एक ‘जिन्न’ से पैदा हुआ है और वह उनके परिवार के लिए खतरा बन सकता है। इसी अंधविश्वास के चलते मेघा ने अपने बेटे को नहर में फेंक दिया।

बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद के अनुसार, आरोपी महिला मानसिक रूप से परेशान है और उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं तांत्रिक महिला पहले भी ऐसे किसी मामले में शामिल तो नहीं रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button