AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद: प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी करते पकड़ा गया ट्रक, 83 लाख का माल जब्त

औरंगाबाद : गुन्हे शाखा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू की तस्करी कर रहे ट्रक को धर दबोचा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 63 लाख रुपये कीमत का गुटखा और तंबाकू का जखीरा तथा 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक मिलाकर कुल 83 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। इस मामले की जानकारी गुन्हे शाखा निरीक्षक संभाजी पवार ने दी।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम बनेसिंग बाबूलाल कटारिया (37 वर्ष), निवासी बड़ागांव, नलखेड़ा, जिला अगर मालवा, शाजापुर (मध्य प्रदेश) है। 21 जुलाई की रात लगभग 11:30 बजे धुळे-सोलापुर हाईवे पर करोडी टोल नाके के पास गश्त कर रही गुन्हे शाखा की टीम को ट्रक नंबर DD-01-G-9092 संदिग्ध रूप से जाता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्रक को रोका गया और चालक बनेसिंग कटारिया को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि वह अमरावती से मुंबई की ओर गुटखा और सुगंधित तंबाकू लेकर जा रहा था। ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को 56.25 लाख रुपये मूल्य का बाजीराव गुटखा और 6.75 लाख रुपये कीमत का मस्तानी जर्दा मिला। साथ ही जिस ट्रक से माल की तस्करी की जा रही थी उसकी कीमत 20 लाख रुपये आँकी गई।

इस मामले में दौलताबाद पुलिस स्टेशन में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गुन्हे शाखा के निरीक्षक संभाजी पवार के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक नवनाथ पाटवदकर, सतीश हंबर्डे, संतोष भानुसे, शैलेश आस्कर, यशवंत गोबाडे और अन्न व औषध प्रशासन विभाग की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button