Breaking NewsCrime NewsPune

पुणे: धर्मांतरण के बहाने महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुणे के धानोरी इलाके में एक 32 वर्षीय महिला के साथ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोपियों ने धर्म परिवर्तन के बहाने महिला को घर बुलाया और वहां उसे बंदूक की नोक पर धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष रामदास गायकवाड, सागर मधुकर लांडगे और घोडके नामक महिला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला को धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया और धानोरी इलाके के माधवनगर स्थित एक घर में बुलाया। यह घर आरोपी महिला का था, जहां संतोष गायकवाड और सागर लांडगे ने महिला को कैद कर लिया।

आरोपियों ने पीड़िता के सिर पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इन दरिंदों ने इस घिनौनी घटना का वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी देकर सागर लांडगे ने महिला को लोहगांव में एक कमरे में कैद कर लिया।

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रही और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष गायकवाड, सागर लांडगे और महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi