20 वर्षीय युवक द्वारा 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी CCTV में कैद, गिरफ्तार

मुंबई के दिंडोशी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय युवक ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस पूरी घटना का खुलासा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश मोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) और 332(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मेमोरी लॉस से पीड़ित हैं बुजुर्ग महिला
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला अकेली रहती थीं और डिमेंशिया एवं मेमोरी लॉस की बीमारी से पीड़ित हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा और जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला
परिजनों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी की घिनौनी करतूत सामने आई। इसके बाद दिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
इस शर्मनाक घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है, वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी है।