Breaking NewsCrime News

झंडा वंदन से लौट रही 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, 60 वर्षीय अजय सिंह की शर्मनाक करतूत

बिहार के आरा में गणतंत्र दिवस के दिन दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना में एक 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया है। घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार सुबह हुई जब पीड़िता अपने स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन को देखने के लिए गई हुई थी। जब वह झंडोत्तोलन को देखकर अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के 60 वर्षीय अजय सिंह नामक व्यक्ति ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता के परिवारवालों ने इसकी सूचना स्थानीय गिधा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पीड़िता की मां ने सरकार से गुहार लगाते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है और लोग आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi