ट्रंप प्रशासन की सख्ती: 205 भारतीय अवैध प्रवासियों को अमेरिका से किया गया निर्वासित

अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन अपने आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है और अवैध प्रवासियों को देश से बाहर भेज रहा है।
इसी क्रम में 205 भारतीय नागरिकों को टेक्सास से निर्वासित कर सैन्य विमान के जरिए भारत भेजा गया। इस प्रक्रिया के दौरान सभी निर्वासित भारतीय नागरिकों की पूरी जांच-पड़ताल की गई।
मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले हुई कार्रवाई
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नागरिकों का निर्वासन ऐसे समय पर हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह अमेरिका दौरे की खबरें सामने आई हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह मोदी की पहली अमेरिका यात्रा होगी।
इस बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत सरकार विदेशों में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए तैयार है।
अन्य देशों के नागरिक भी होंगे निर्वासित
HT के सूत्रों के अनुसार, अमेरिका सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के अवैध प्रवासियों को भी वापस उनके देश भेज रहा है। ट्रंप प्रशासन की इस सख्त नीति से अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीयों में चिंता बढ़ गई है।