Breaking NewsCrime NewsInternational

शिक्षिका का डरावना सच: छात्रों को ड्रग्स देकर किया यौन शोषण, घर में मिले सेक्स टॉयज और अश्लील सामग्री

अमेरिका के एक राज्य में एक महिला शिक्षिका का बेहद घृणित कृत्य सामने आया है। खबरों के मुताबिक, इंडियाना राज्य की इस विवाहित महिला ने न केवल 10 छात्रों को ड्रग्स दिए, बल्कि उनके साथ यौन शोषण भी किया। इस महिला पर नाबालिग छात्रों को यौन खिलौने जैसी आपत्तिजनक चीजें दिखाने का भी आरोप है। इस महिला का नाम ब्रिटनी फोर्टिनबेरी (उम्र 31) है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक छात्रा ने अपनी दादी को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

15 वर्षीय छात्रा को बनाया शिकार

फोर्टिनबेरी ने 15 वर्षीय छात्रा को अपना शिकार बनाया। अमेरिकी स्थानीय खबरों के अनुसार, उसने अगस्त 2024 में एमिनन्स हाईस्कूल के कई स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारियों ने बताया है कि पीड़ितों की संख्या 10 से अधिक हो सकती है। पीड़ित लड़की की दादी ने पुलिस को बताया कि यह महिला उसे ड्रग्स देती थी और साथ ही यौन शोषण के बारे में किसी को बताने पर आत्महत्या करने की धमकी भी देती थी।

घर में मिलीं कई आपत्तिजनक चीजें

अधिकारियों ने इस महिला के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसने छात्रों को अश्लील चित्र भेजने के साथ-साथ उन्हें स्ट्रिपर पोल और यौन खिलौने भी दिखाए। पुलिस ने उसके घर में छापा मारा तो वहां ऐसी कई चीजें मिलीं। उसने छात्रों को बताया था कि उसे उनके साथ यौन संबंध बनाने के सपने आते हैं। इस मामले पर बोलते हुए अधिकारियों ने कहा, “यह बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला है। किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसा न हो, इसलिए पीड़ित लड़की ने यह जानकारी दी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi