Breaking NewsCrime NewsNagpur

जाली नोटों का जाल! नागपुर में पकड़ी गईं ₹500 की 243 फर्जी करेंसी, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने 500 रुपए की कुल 243 नकली नोटें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 21 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में हुसैन लुकमान शेख हुसैन और अजीम टानू शेख नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नागपुर के गाडर लाइन परिसर, जो तहसील पुलिस थाने के अंतर्गत आता है, में जाल बिछाकर इन दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी 500 रुपए की नकली नोटें बाजार में चलाने की कोशिश कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला है कि नकली नोटों में एक छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण गलती मौजूद है – RESERVE BANK OF INDIA की स्पेलिंग में ‘RESERVE’ की जगह गलती से ‘RASERVE’ छपा गया है, जिससे इन नोटों की असलियत पकड़ी जा सकी।

इसके अलावा, असली नोटों पर मौजूद नीली-हरी चमकदार लाइन भी नकली नोटों में फीकी या चमकहीन पाई गई है। पुलिस को संदेह है कि इन आरोपियों ने पहले भी नकली नोटें बाजार में चलाने की कोशिश की होगी। इस मामले में अब गहन जांच शुरू हो चुकी है और पुलिस इस नकली नोट रैकेट की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शुभांगी देशमुख ने जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button