एन-7 सिडको में खेल सुविधाओं का विस्तार: मंत्री अतुल सावे ने किया भूमिपूजन

औरंगाबाद: महानगरपालिका के खेल विभाग द्वारा ‘हमें खेलने दें’ अभियान के अंतर्गत एन-7 सिडको के रामलीला मैदान में स्विमिंग पूल, जिम और खेल का मैदान विकसित करने के कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
यह भूमिपूजन संभाजीनगर के लोकप्रिय व कर्तव्यनिष्ठ विधायक एवं महाराष्ट्र राज्य के कैबिनेट मंत्री अतुल सावे के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने की।

इस अवसर पर भाजपा औरंगाबाद जिला महासचिव व नगरसेवक शिवाजी दांडगे, पूर्व नगरसेविका रेखा पाटिल, रेखा जैस्वाल, कवरसिंग बेनाडे, दामु अन्ना शिंदे, भाजपा पदाधिकारी विश्वनाथ स्वामी, गणेश नावंदर, राहुल खरात, सिडको मंडल अध्यक्ष नितिन खरात, वार्ड अध्यक्ष प्रदीप ठाकरे, राजू खरे और साहेबराव घोडके प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अन्य गणमान्य अतिथियों में प्रकाश आत्तरदे, प्रशांत नांदेडकर, राजेंद्र शाहपुरकर, सरिता घोडतुरे, सरलता मिरकर, नागनाथ स्वामी, सुभाष नेमाने, प्रभाकर जाधव, अमेय देशमुख, विठ्ठल सोनवणे, भीमराव पवार, रोहिदास पवार, घोडजकर काका, कराले काका, सुदाम देहाडे, विलास घायवट, गल्हाटे जिजा, रोहित स्वामी, प्रमोद जाधव, विक्रम जाधव, राजेंद्र जाधव, अशोक चिंचखेडे, प्रीतम जाधव, नीरज जाधव, देवेंद्र जाधव और व्यंकटेश जाधव शामिल थे।
कार्यक्रम में सिडको एन-7 क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने खेलों के विकास के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।