Breaking NewsCrime NewsMumbai

नवी मुंबई में महिला टीचर की शर्मनाक हरकत: छात्रों के साथ अश्लील वीडियो कॉल, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी

नवी मुंबई के एक निजी स्कूल की महिला शिक्षिका द्वारा छात्रों के साथ अश्लील हरकतें करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने 35 वर्षीय शिक्षिका को पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षिका ने नाबालिग छात्रों के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत की और उन्हें अपने आपत्तिजनक वीडियो भेजे।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक छात्र की मां ने उसके फोन में संदिग्ध वीडियो देखे और पूछताछ की। छात्र ने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला उसकी शिक्षिका है। परिजनों ने कोपरखैरने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी और पीड़ित के मोबाइल की जांच में अश्लील वीडियो मिले।

पुलिस के मुताबिक, शिक्षिका की इन करतूतों के शिकार स्कूल के दो और छात्र भी हो सकते हैं, हालांकि अब तक उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

जांच अधिकारियों ने बताया, “शिकायतकर्ता को ऐसे वीडियो मिले हैं जिनमें आरोपी शिक्षिका ने अपने गुप्तांगों को उजागर किया था।” आरोपी शिक्षिका को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने स्कूल प्रशासन को केस की सूचना दे दी है और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया एवं बच्चों की मोबाइल गतिविधियों पर नजर रखें। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य पीड़ितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

नोट: यदि आपके बच्चे के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखे या वह मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखे, तो सतर्क रहें और तुरंत पुलिस अथवा स्कूल प्रशासन को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button