Breaking NewsInternationalJammu & KashmirPolitics

पहलगाम आतंकी हमले पर शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान, भारत से मांगा सबूत

पहलगाम हमले को 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन देशवासियों के आक्रोश की आग अब भी धधक रही है। देश में हर ओर आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों को सिर्फ उनके धर्म के आधार पर चुनकर मौत के घाट उतारा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन आतंकियों और पाकिस्तान में बैठे उनके सरपरस्तों को ‘मिट्टी में मिलाने’ का संकल्प लिया है। पूरे देश में पहलगाम के निर्दोष शहीदों के लिए न्याय की मांग उठ रही है।

शाहिद अफरीदी ने मांगा सबूत

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है जिसने हिंदुस्तानियों का गुस्सा और भड़का दिया है। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए अफरीदी ने कहा, “हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान का नाम लेना गलत है। भारत को चाहिए कि वह सबूत पेश करे और फिर दुनिया को बताये।”

शाहिद अफरीदी ने हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अफसोस तो जताया, लेकिन साथ ही पाकिस्तान के किसी भी भूमिका से इनकार कर दिया। अफरीदी ने कहा कि कोई भी धर्म आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता और जो कुछ भी हुआ वह दुखद है।

बातचीत का राग

अफरीदी ने एक बार फिर पुरानी रट लगाते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत से समाधान निकालना चाहिए क्योंकि लड़ाई से कुछ हासिल नहीं होगा।

धर्म पूछकर की गई हत्याएं

गौरतलब है कि 2 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। चश्मदीदों के अनुसार आतंकियों ने पहले लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर हिंदू पहचान वालों को निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button