जालना में 2 अगस्त को नि:शुल्क त्वचा एवं बाल रोग परामर्श शिविर का आयोजन

जालना | कादरी हुसैन
शहर के कादराबाद स्थित झंडा चौक में सेहा रेमेडीज मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स की ओर से रविवार, 2 अगस्त 2026 को नि:शुल्क त्वचा एवं बाल रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसमें शहर एवं आसपास के नागरिक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठा सकेंगे।
शिविर में डॉ. इरम (एम.बी.बी.एस., डीडीवी), कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट मरीजों की त्वचा एवं बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच कर नि:शुल्क परामर्श देंगी। साथ ही रोग की स्थिति के अनुसार उचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में फंगल इंफेक्शन (दाद/गजकर्ण), सोरायसिस, विटिलिगो (सफेद दाग), हर्पीस (नागिन), बाल झड़ना, गंजापन, चेहरे एवं शरीर के दाग (स्कार), स्ट्रेच मार्क्स, आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) तथा कान एवं नाक छिदवाने संबंधी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों के अनुसार शिविर में सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक नागरिकों के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। नागरिक समय रहते अपना पंजीकरण कराकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
शिविर का पता:
सेहा रेमेडीज मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, बॉम्बे लॉन्ड्री के पास, उत्तर गली, झंडा चौक, कादराबाद, जालना।
पंजीकरण एवं अपॉइंटमेंट हेतु संपर्क:
मुकीत कादरी: 9881200216
व्हाट्सएप जानकारी हेतु:
7038735992