ग्रीन वुड स्कूल भोकरदन में स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल
रिपोर्ट: करीम लाला

भोकरदन – ग्रीन वुड स्कूल, भोकरदन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रतिनिधि करीम लाला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत की।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएं और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। जोशीले नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में करीम लाला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया और विद्यार्थियों से अनुशासन, शिक्षा तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के नारों से ग्रीन वुड स्कूल का आंगन गूंज उठा।
