AurangabadBreaking News

औरंगाबाद में महाराज का भेस बदलकर गांजे की खेती, पुलिस का छापा, 30 किलो गांजा बरामद

औरंगाबाद:  जिले में एक सनसनीखेज़ मामला उजागर हुआ है। महाराज का भेस बदलकर एक व्यक्ति ने पहाड़ी इलाके में गांजे की खेती कर रखी थी और वहीं से जिले के अलग-अलग हिस्सों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। सातारा पुलिस ने छापा मारकर करीब 30 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम लहू बंडूबा मोरे (उम्र 25, निवासी सिंदोर) है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान परमेश्वरानंद उर्फ गोट्या महाराज दहीहंडी के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सातारा गांव में एक युवक बाइक से गांजा बेचने आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा और उसके पास से 385 ग्राम गांजा बरामद किया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गेवराई बुजुर्ग गांव के डोंगर क्षेत्र में ‘महाराज’ ने गांजे की खेती कर रखी है। जब पुलिस वहां पहुँची तो जानवरों के गोठे में छुपाकर रखा गया 30 किलो गांजा बरामद हुआ। लेकिन तब तक ‘महाराज’ पुलिस की नज़रों से बचकर भाग निकला।

बताया जाता है कि यह व्यक्ति जानवर पालने और जैविक खाद बनाने का काम करता था, लेकिन गुपचुप तरीके से गांजे की खेती और उसकी बिक्री भी करता था। इस घटना से पूरे औरंगाबाद जिले में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button