भोकरदन के विश्वासराव संपतराव पाटील वाघ को राज्यस्तरीय ‘क्रांति रत्न समाजभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित
रिपोर्ट: करीम लाला

जालना जिले के भोकरदन तालुका अंतर्गत वरुड बु्द्रुक निवासी विश्वासराव संपतराव पाटील वाघ को महाराष्ट्र राज्य स्तरीय ‘क्रांति रत्न समाजभूषण’ पुरस्कार प्रदान किया गया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने शिक्षा का महत्व बताते हुए समाज में समानता और भाईचारे की विचारधारा को बढ़ावा दिया। इसी मार्ग पर चलते हुए समाज में भाईचारा स्थापित करने और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान हर वर्ष युवा क्रांति प्रतिष्ठान की ओर से किया जाता है।
यह पुरस्कार उन युवाओं को प्रेरणा देता है, जो सामाजिक कार्यों के माध्यम से वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हैं। ग़रीब और असहाय वर्ग के लिए यह कार्य किसी वरदान से कम नहीं है। इसी योगदान को देखते हुए युवा क्रांति प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र राज्य, परिते तालुका करवीर, जिला कोल्हापुर की ओर से 9 अगस्त ‘क्रांति दिवस’ के उपलक्ष्य में यह पुरस्कार दिया जाता है।
पुरस्कार समारोह 10 अगस्त 2025 को कोल्हापुर में आयोजित किया गया, जिसमें विश्वासराव पाटील वाघ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित नागरिक, बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह और प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
पुरस्कार प्राप्ति पर बोरसे गुरुजी, पाबळे पाटील, महेजाद खान, सोळंके पाटील सहित मित्र मंडल ने उनका अभिनंदन किया।
