भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने उगला ज़हर: “तिलक वालों से ही खरीदें सामान”, लव जिहाद और वक्फ बोर्ड पर हमला, सभा में लगे लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरों से मचा बवाल

भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने गुरुवार को नासिक के सिडको इलाके में आयोजित हिंदू विराट सभा में हिंदुत्व और धार्मिक मुद्दों को लेकर आक्रामक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय, लव जिहाद, वक्फ बोर्ड, हलाल सर्टिफिकेशन और संभाजी महाराज से जुड़े मुद्दों को लेकर तीखी टिप्पणी की।
“तिलक वाले से ही खरीदें सामान”
सभा में बोलते हुए विधायक पडलकर ने लोगों से अपील की कि “अब समय आ गया है कि हम आर्थिक बहिष्कार की ओर बढ़ें। जिनके सिर पर तिलक हो, उन्हीं से सामान खरीदें।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है।
लव जिहाद और वक्फ बोर्ड पर निशाना
पडलकर ने दावा किया कि देश और राज्य में “धर्मांतरण और लव जिहाद” तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय “भूमि जिहाद” के जरिए हर खुली जगह पर मस्जिदें बना रहा है और सवाल उठाया कि “ये वक्फ बोर्ड कहां से आ गए?”
संभाजी महाराज को लेकर बयान
सभा में उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को “जिहादी ताकतें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और संभाजी महाराज के नाम से “बीड़ी बेची जा रही है।”
हलाल कमाई और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का संबंध जोड़ा
गोपीचंद पडलकर ने हलाल सर्टिफिकेशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “हलाल क्या है? वह सारा पैसा हिंदू विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।”
लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरों से विवाद
सभा स्थल पर कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगे पोस्टर लगे होने से कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। इसे लेकर प्रशासन और आयोजकों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विधायक के इस भाषण पर विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और नागरिक अधिकार समूहों की कड़ी प्रतिक्रिया आने की संभावना है।
