Breaking NewsCrime NewsMumbai

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बच्चों के सामने दिया वारदात को अंजाम

मुंबई: मुंबई के मालवणी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात महिला ने अपने छोटे बच्चों के सामने अंजाम दी

कैसे खुला हत्या का राज?

घटना 8 फरवरी की है। हत्या के बाद पत्नी पूजा और उसके प्रेमी इमरान मंसूरी ने शव को ठिकाने लगाया और पुलिस को गुमराह करने के लिए पति राजेश चौहान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस को शक तब हुआ जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीनों एक साथ बाइक पर जाते दिखे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो पहले दोनों ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया

बच्चों के सामने की बेरहमी से हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश चौहान और आरोपी इमरान मंसूरी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के रहने वाले थे। करीब तीन महीने पहले इमरान मुंबई आया और राजेश ने उसे अपने घर में पनाह दी, काम दिलाने में मदद की। इस बीच पूजा और इमरान के बीच अवैध संबंध बन गए

8 फरवरी की रात, दोनों ने मिलकर राजेश को शराब पिलाई और फिर उसके ही बच्चों के सामने उसकी हत्या कर दी

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी पूजा और इमरान मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है

(अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button