Breaking NewsPoliticsUttar Pradesh

अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाया इंसाफ, वर्षों पुराना दर्द हुआ कम–पूजा पाल

लखनऊ: यूपी विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने उन्हें और प्रयागराज के कई पीड़ितों को न्याय दिलाया है।

पूजा पाल ने भावुक होते हुए कहा, “सब जानते हैं कि मेरे पति राजू पाल की हत्या किसने की। अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाकर मुख्यमंत्री ने मुझे न्याय दिलाया। उन्होंने मेरी बात तब सुनी जब कोई सुनने को तैयार नहीं था।”

गौरतलब है कि 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या अतीक अहमद के गुर्गों ने चुनावी रंजिश में कर दी थी। राजू पाल ने अतीक के भाई अशरफ को चुनाव में हराया था। इसके बाद फरवरी 2023 में इस हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की भी प्रयागराज में दिनदहाड़े गोली और बम से हत्या कर दी गई।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को इस मामले में गिरफ्तार किया गया, लेकिन 15 अप्रैल 2023 की रात प्रयागराज में मेडिकल जांच के दौरान पत्रकार के भेष में आए हमलावरों ने दोनों को गोलियों से भून दिया।

पूजा पाल ने कहा कि सीएम योगी की सख्त नीतियों ने उन्हें ही नहीं बल्कि कई महिलाओं को न्याय का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button