Breaking NewsJalna

मतदान के लिए जा रहे मतदाताओं पर पागल कुत्ते का हमला; 15 घायल

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर में मतदान के लिए बाहर निकले मतदाताओं पर एक पागल कुत्ते ने हमला करने की घटना सामने आई है। इस हमले में 10 से 15 लोग घायल हुए हैं और सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी इस प्रकार है कि 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे जालना शहर के सरस्वती भुवन और शनि मंदिर परिसर, साथ ही काली मस्जिद इलाके में मतदान के लिए बाहर निकले मतदाताओं और नागरिकों पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। एक के बाद एक इस कुत्ते ने कई नागरिकों को काट लिया। किसी के पैर का मांस फट गया, तो एक व्यक्ति की हाथ की छोटी उंगली तक काट ली गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं—
शिवराज गणेश वेव्हारे
शेख मोबीन,तारेख सुबानी,
पूर्वेस कृष्णा सुपारकर,
नासेर चाऊस,राजश्री कसबे,शेख रीहान,
सैय्यद सलादीन,
अमीनोद्दीन शेख,
मोहसिन कुरैशी,आसिफ कुरैशी,
संगीता अशोक साळवे,
स्नेहा श्रीनिवास येमुल,
शेख अतिक.

बताया जा रहा है कि इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।

इस संबंध में जब जिला अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया गया, तो डॉक्टर आशीष देवडे ने मीडिया को आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कुल 15 लोगों को इस कुत्ते ने काटा है और उनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस अचानक हुए हमले से शहर के नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। नागरिकों ने मांग की है कि नगर निगम प्रशासन तुरंत इस पागल कुत्ते को पकड़कर शहरवासियों को भयमुक्त करे। जानकारी के अनुसार, इस कुत्ते ने बड़े लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी काटा है। बच्चों के माता-पिता और घायलों के परिजनों की जिला अस्पताल में भारी भीड़ देखी गई। इस घटना के बाद इलाके में कुत्तों की दहशत फैल गई है और नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button