Breaking NewsJalnaPolitics

भोकरदन तहसील के कई ZP स्कूल जर्जर स्थिति में, आम आदमी पार्टी ने किया निरीक्षण, सरकार से सुधार की माँग

रिपोर्ट: करीम लाला

 

जालना जिले के भोकरदन तालुका अंतर्गत वरुड बु., रेलगांव, मोहळाई, कोसगांव, माळेगांव और गोद्री क्षेत्र की जिला परिषद स्कूलों का आम आदमी पार्टी की ओर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत सामने आई।

वरुड बुद्रुक में स्थित ZP स्कूल की 14 में से 12 कक्षाएं जर्जर अवस्था में पाई गईं। कोसगांव की स्कूल में कंपाउंड वॉल की अत्यंत आवश्यकता बताई गई। कई स्कूलों में न पीने के पानी की व्यवस्था थी, न ही शौचालय की सुविधा। वहीं गोदरी और माळेगांव की स्कूलें गांव के बाहरी हिस्से में स्थित हैं, जिन्हें अब गांव के भीतर या अलग स्वतंत्र स्थान पर स्थानांतरित करने की ज़रूरत है।

अनेक स्कूलों में खेल का मैदान उपलब्ध नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को खेलने की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई स्कूलों में फर्नीचर की भारी कमी देखी गई, जहाँ बच्चे ज़मीन पर चटाई बिछाकर बैठने को मजबूर थे।

आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि महाराष्ट्र और देश में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार लाने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है। विभिन्न स्कूलों की जमीनी हकीकत का सर्वेक्षण कर उसका विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपा जाएगा और शिक्षा सुधार के लिए संघर्ष किया जाएगा।

इस निरीक्षण दौरे में आम आदमी पार्टी के जालना जिला उपाध्यक्ष बोरसे गुरुजी, भोकरदन तालुका अध्यक्ष जनार्दन पाटिल सोलंके, तालुका सचिव सुनील उंबरकर, उपाध्यक्ष माणिकराव पाटिल अंभोरे, सहसचिव माणिकराव पाटिल दळवी, शहराध्यक्ष महेजाद खान, उपाध्यक्ष फारुख भाई, शहर सचिव इब्राहिम कुरैशी, उपाध्यक्ष जुनेद भाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान अनेक पालकों और नागरिकों ने आम आदमी पार्टी की इस पहल का स्वागत किया और पार्टी के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button