Breaking NewsJalna

जय बजरंग फाउंडेशन की ओर से छत्रपती श्री शिवाजी महाराज जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

जालना/कादरी हुसैन

छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती (शिवजयंती) के अवसर पर जालना स्थित जय बजरंग फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय तथा शहर में स्थापित छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना कर पुष्पहार अर्पित करते हुए भावपूर्ण अभिवादन किया गया। जयंती का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जय बजरंग फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विपुल भैया राय, संस्थापक उपाध्यक्ष विनोद भैया राऊत, जिलाध्यक्ष उमेश कुटे, शहराध्यक्ष किशोर कुरील, उमंग ढाले, गणेश पवार, बबन दाभाड़े, मनीष चंदनकर, काशी वैद्य, संतोष आंभोरे, युवराज कुरील, राजेंद्र यादव, सुशील यादव सहित पदाधिकारी एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उपस्थित वक्ताओं ने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना हेतु छत्रपती शिवाजी महाराज द्वारा किए गए पराक्रम, उनकी दूरदर्शिता तथा जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जय बजरंग फाउंडेशन के पदाधिकारी, क्षेत्र के नागरिक, कार्यकर्ता एवं शिवभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे। शिवजयंती के उपलक्ष्य में पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button