जालना जिले में सतर्क पुलिस की त्वरित कार्रवाई; रामखेड़ा रेलवे पटरी क्षेत्र से हथियार के साथ एक व्यक्ति हिरासत में
हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम रोहित संतोष जाधव (निवासी: बालाजी मंदिर डबलजीन, पुराना जालना) बताया गया है।

जालना/कादरी हुसैन
आज दिनांक 19 (गुरुवार) को सुबह आठ बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालना जिला के बदनापुर–रामखेड़ा रेलवे पटरी क्षेत्र में एक व्यक्ति के हाथ में धारदार हथियार लेकर घूमने की सूचना बदनापुर पुलिस थाना को मिली। सूचना मिलते ही नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को कुशलतापूर्वक हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में किसी संभावित अनहोनी को टाल दिया गया, जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे पटरी के पास संदिग्ध गतिविधि कर रहे एक व्यक्ति के बारे में पुलिस को खबर मिली थी। इसके बाद बदनापुर पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक कुकलारे, सहायक पुलिस निरीक्षक ढोबाल, पुलिस कांस्टेबल अब्दुल बारी शेख तथा चालक सानप तत्काल मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से धारदार हथियार भी जब्त किया गया है।
हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम रोहित संतोष जाधव (निवासी: बालाजी मंदिर परिसर, डबलजीन, पुराना जालना) है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
इस अवसर पर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक संभावित गंभीर घटना टल गई है, और क्षेत्र में उनकी कार्यवाही की सराहना की जा रही है।
