Breaking NewsKannad

कन्नड़ में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न

कन्नड़/अशरफ़ अली 

कन्नड़ शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर शिवाजी महाराज उद्यान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तालुका क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नृत्य प्रतियोगिता और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंगत भर दी।

विद्यार्थियों की प्रतिभा को उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहना दी। देशभक्ति गीतों, पारंपरिक नृत्यों और शिवचरित्र पर आधारित प्रस्तुतियों से पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं उद्यमी मनोज भाऊ पवार उपस्थित रहे। साथ ही कन्नड़ नगर परिषद की नगराध्यक्ष फरीम बेगम अब्दुल जावेद सेठ, उनके पति एवं पूर्व उपनगराध्यक्ष तथा नगरसेवक अब्दुल जावेद शेठ, भाजपा नगरसेवक सुनील भाऊ पवार तथा कन्नड़ शहर पुलिस स्टेशन के अधिकारी सानप साहेब सहित शहर के विभिन्न दलों के नेता और नगरसेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सभी स्तरों पर सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button