मानव सुरक्षा सेवा ट्रस्ट का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, शेगांव में आयोजित हुआ भव्य समारोह
प्रतिनिधि – फिरदोस खान पठान

शेगांव : संत गजानन महाराज की पावन नगरी शेगांव में मानव सुरक्षा सेवा ट्रस्ट का दूसरा स्थापना दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गजानन महाराज की प्रतिमा के पूजन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।
पिछले वर्ष 2024 में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों का शाल, ट्रॉफी, गोल्ड मेडल, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र वितरित किए गए।

इस समारोह में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से महिला व पुरुष पदाधिकारियों ने सहभागिता दर्शाई। प्रमुख उपस्थितियों में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष गजानन इंगळे, संस्थापक कोषाध्यक्ष संगीता साबणकर, राष्ट्रीय महिला प्रमुख रंजनाताई चव्हाण, राष्ट्रीय प्रमुख राजेशकुमार ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव अजय मुळतकर, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष गजानन इंगळे, महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष प्रदीप पारस्कार, महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख आरिफ खान, महाराष्ट्र सचिव रामेश्वर कापडे, महाराष्ट्र मीडिया प्रमुख समाधान पदमने, महाराष्ट्र महिला कार्याध्यक्ष वंदनाताई म्हैस, विदर्भ प्रमुख ज्ञानेश्वर खवले, विदर्भ कार्याध्यक्ष किशोर भूतकर, विदर्भ सचिव गणेश मोरे, सहसचिव दत्तात्रय वाघमारे, बुलढाणा जिल्हा अध्यक्ष गुणवंत खवले, सामाजिक कार्यकर्ता माणिक कानडे, महाराष्ट्र निरीक्षक फिरदोस खान, अकोला जिल्हा अध्यक्ष भास्कर जाधव, अकोला ग्रामीण अध्यक्ष कैलास पोहनकर, जळगांव तालुका प्रमुख योगेश वाघ, शेगांव तालुका अध्यक्ष कैलास कावनपुरे समेत अनेक पदाधिकारी शामिल थे।
संस्थापक अध्यक्ष गजानन इंगळे ने अपने मार्गदर्शन में बताया कि आने वाले समय में मानव हित से जुड़ी कई योजनाएं और सामाजिक उपक्रम क्रियान्वित किए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महिला प्रमुख रंजनाताई चव्हाण, महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष प्रदीप पारस्कार एवं मीडिया प्रमुख समाधान पदमने ने किया। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष प्रदीप पारस्कार और महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख आरिफ खान द्वारा की गई थी।
यह कार्यक्रम शिर्डी, अमरावती, अकोला, बुलढाणा समेत अन्य जिलों से आए पुरुष व महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक भव्य सामाजिक समागम के रूप में संपन्न हुआ।
