Breaking NewsBuldhanaPolitics

भाजपा विधायक लोणीकर के विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस का “जूते मारो आंदोलन”, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लोणार प्रतिनिधि – फिरदोस खान पठान

 

लोणार भाजपा विधायक बबन लोणीकर के विवादास्पद बयान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार, 30 जून को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के लोणार तहसील कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। लोणार शहर कांग्रेस कमिटी और तालुका कांग्रेस कमिटी के संयुक्त नेतृत्व में यह आंदोलन “जूते मारो” नारे के साथ आयोजित किया गया, जिसमें विधायक के खिलाफ रोष जताया गया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

यह आंदोलन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की अपील और बुलढाणा जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे के निर्देश पर किया गया। इसमें लोणार शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेख समद शेख अहमद, तालुका अध्यक्ष अश्रू फुके के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

क्या है मामला?

भाजपा विधायक बबन लोणीकर ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान में कहा था, “शेतकऱ्यांना पेरायला सहा हजार तसेच आई-बहिणींना पैसे आम्हीच दिले” (हमने ही किसानों को बोने के लिए छह हजार रुपये और उनकी मां-बहनों को पैसे दिए)। उनके इस बयान को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे किसानों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताया।

कांग्रेस की मांग: लोणीकर को तत्काल निलंबित करें

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब राज्य में अतिवृष्टि से किसान बेहाल हैं और सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए, ऐसे वक्त में भाजपा विधायक उपकार जताने की भाषा बोलकर किसानों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेतृत्व से लोणीकर को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता:

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व तालुका अध्यक्ष राजेश मापारी, वरिष्ठ नेता शांतीलाल गुगलिया, पूर्व जिला महासचिव साहेबराव पाटोले, पूर्व नगराध्यक्ष भूषण मापारी, ओबीसी सेल जिलाध्यक्ष प्रो. गजानन खरात, पूर्व बाजार समिति अध्यक्ष केशवराव फुके, अल्पसंख्यक सेल तालुका अध्यक्ष तोफिक कुरैशी, पूर्व नगरसेवक पंढरी चाटे, शेख रहुप शेख महबूब, शेख करामत शेख गुलाब, संतोष मापारी, अरुण जावळे, शहर उपाध्यक्ष रामचंद्र कोचर, सतीश राठौड़, युवक कांग्रेस तालुका अध्यक्ष अमोल सोनवणे, शहर अध्यक्ष विकास मोरे, एजाज खान, मनीष पाटोले, शुभम चाटे, पवन सोनवणे, सुदर्शन जायभाय, गजानन तिडके सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने दो टूक कहा कि भाजपा को ऐसे ‘वाचाल’ नेताओं को संरक्षण देना बंद करना चाहिए, अन्यथा जनता इसका जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button