चंदनझिरा पुलिस की देशी कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 लाख 4 हजार रुपये का माल जब्त, तीन अवैध भट्टियां ध्वस्त

जालना | कादरी हुसैन
जालना के पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधु के मार्गदर्शन में अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 13 जुलाई 2026 की तड़के सुबह चंदनझिरा पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार एवं उनकी टीम ने चंदनझिरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर देशी कच्ची शराब बनाने वाले तीन अवैध अड्डों पर कार्रवाई की। इस दौरान तैयार देशी शराब, शराब बनाने में उपयोग होने वाले रसायन, गुड़ मिश्रित कच्चा घोल, ड्रम, भट्टियां तथा अन्य सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जालना शहर के चंदनझिरा क्षेत्र में संचालित तीन अवैध देशी शराब के अड्डों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान तैयार देशी शराब, शराब निर्माण के लिए तैयार रसायन, गुड़ मिश्रित कच्चा घोल तथा शराब बनाने के उपकरण सहित कुल 2 लाख 4 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त कर नष्ट किया गया।
इस मामले में आरोपी महिलाओं 1) पंचफूला रामचंद्र जाधव (50 वर्ष), निवासी सुंदरनगर, चंदनझिरा, 2) आशाबाई रामचंद्र जाधव (48 वर्ष), निवासी बावला पार्क, चंदनझिरा तथा 3) अनीता लालूप्रसाद जाधव (35 वर्ष), निवासी चंदनझिरा को अवैध रूप से देशी कच्ची शराब का निर्माण करते हुए पाया गया। तीनों के विरुद्ध चंदनझिरा पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम साळी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में चंदनझिरा पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार, उपनिरीक्षक रवि देशमाने, उपनिरीक्षक मारियो स्कॉट, पुलिस हेड कांस्टेबल प्रशांत देशमुख, राजू पवार, सतीश देशमुख, संदीप उगले, शरद पवार, संतोष वनवे, राजेश मोरे, चालक संग्रामसिंह ठाकुर तथा शेजुळ मेजर ने संयुक्त रूप से अंजाम दी।
