Breaking NewsCrime NewsMaharashtra

शिवाजी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, रक्षाबंधन के बाद लौटकर उठाया खौफनाक कदम

कोल्हापुर: शिवाजी विश्वविद्यालय में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां गर्ल्स हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम गायत्री पंढरीनाथ रेळेकर है, जो हाल ही में नैराश्य (डिप्रेशन) से जूझ रही थी। इस घटना से हॉस्टल में दहशत और छात्रों में भय का माहौल है। मामला राजारामपुरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

गायत्री हॉस्टल के कमरे नंबर 54 में अपनी दो सहेलियों के साथ रहती थी। रक्षाबंधन के अवसर पर वह 8 अगस्त को अपने गांव गई थी और सोमवार को वापस लौटी थी। हॉस्टल आने के बाद उसने बैग रखा और अपने पिता को फोन कर सुरक्षित पहुंचने की जानकारी दी। यह कॉल उसके लिए आखिरी साबित हुआ।

जब कमरे में कोई नहीं था, उसने अंदर से कुंडी लगाकर फांसी लगा ली। दोपहर करीब 2 बजे जब उसकी रूममेट लौटी, तो दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर गायत्री पंखे से लटकी हुई दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को बुलाया गया।

वसतिगृह अधीक्षक ने दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी पुलिस निरीक्षक सागर और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button