पुणे: प्रेम संबंध के चलते चार नाबालिगों का युवक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

पुणे के कोथरूड इलाके में हुए हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हमला कोथरूड के आशिष गार्डन के सामने तीन लोगों ने किया था। मृतक युवक का नाम राहुल जाधव बताया जा रहा है।
हमले के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
प्रेम संबंध बने हत्या की वजह
सूत्रों के अनुसार, राहुल जाधव की हत्या करने वाले चारों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक राहुल का आरोपियों में से एक की मां के साथ प्रेम संबंध था। इसी कारण चारों नाबालिगों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
कोयते से किया हमला
घटना सोमवार शाम करीब 5:15 बजे की है, जब राहुल सागर कॉलोनी में बाइक से जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर कोयते से हमला कर दिया। यह हमला इतना भीषण था कि गंभीर रूप से घायल राहुल की अस्पताल में मौत हो गई।
फिलहाल पुणे पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
