Breaking NewsEntertainmentIndia & The StatesPoliticsSocial Media

राजनीति में एंट्री के बाद थलापति विजय की इफ्तार पार्टी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने हाल ही में अपने फैंस को चौंका दिया जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने और राजनीति में उतरने का ऐलान किया। उनकी आखिरी फिल्म “Thalapathy 69” (Jana Nayagan) होगी। इसके बाद वह पूरी तरह से अपनी नई राजनीतिक पार्टी “Tamilaga Vettri Kazhagam” के जरिए जनता की सेवा करेंगे।

लेकिन अब उनका इफ्तार पार्टी आयोजन चर्चा का विषय बन गया है। रमजान के पहले हफ्ते में उन्होंने एक विशाल इफ्तार पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने खुद रोजा रखा और नमाज अदा करने के बाद रोजा खोला। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं, और उनके धर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए 3000 लोग, 15 मस्जिदों के इमाम भी रहे मौजूद

थलापति विजय की यह इफ्तार पार्टी चेन्नई के रोयापेट्टा स्थित YMCA मैदान में आयोजित की गई थी। उनकी राजनीतिक पार्टी द्वारा ही इस आयोजन की पूरी व्यवस्था की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई की 15 मस्जिदों के इमामों को इस पार्टी में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था और करीब 3000 लोगों के लिए खाने-रुकने की व्यवस्था की गई थी।

इस इफ्तार पार्टी की तस्वीरों में विजय इमामों के साथ ज़मीन पर बैठे दुआ पढ़ते और रोजा खोलते नजर आए। इसे देखने के बाद कुछ लोगों ने उनकी सराहना की, तो कुछ लोग उनके धर्म पर सवाल उठाने लगे।

थलापति विजय किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं?

सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से ट्रेंड करने लगा कि “क्या थलापति विजय मुस्लिम हैं?” कई लोगों को यह भी लगा कि वह हिंदू धर्म से आते हैं।

दरअसल, थलापति विजय का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम “जोसेफ विजय चंद्रशेखर” है। वह वेल्लालर जाति से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर मशहूर फिल्म निर्देशक हैं, जबकि उनकी मां सोभा चंद्रशेखर एक प्लेबैक सिंगर हैं।

धर्म से ऊपर इंसानियत

थलापति विजय के इस कदम को कुछ लोग राजनीतिक रणनीति मान रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बता रहे हैं। हालांकि, विजय ने हमेशा अपने बयानों में कहा है कि “मेरा धर्म इंसानियत है।”

अब देखना यह होगा कि तमिलनाडु की राजनीति में विजय की नई पारी कितनी सफल होती है और उनका यह इफ्तार आयोजन उनके राजनीतिक सफर को किस दिशा में ले जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi