विरार में मौत का मलबा: अपार्टमेंट ढहने से अब तक 12 की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

मुंबई: वसई तालुका के विरार स्थित नारंगी रोड पर बने रमाबाई अपार्टमेंट के गिरने से बड़ा हादसा सामने आया है। बुधवार सुबह इस इमारत के अचानक ढह जाने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया।
मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वसई-विरार महानगरपालिका अग्निशमन दल और एनडीआरएफ की दो टीमें सुबह से ही लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार (27 अगस्त) शाम 6 बजे तक 14 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है। इनमें से 3 लोगों की पहचान की जा चुकी है।
हादसे को 20 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। इमारत गिरते ही यहां रहने वाले परिवारों के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे। कई घरों में तो मातम का माहौल है और लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतकों के नाम
लक्ष्मण सिंह (26 वर्ष), आरोही ओंकार जोवील (24 वर्ष), उत्कर्षा जोवील (1 वर्ष), दिनेश सकपाळ (43 वर्ष), सुप्रिया निवळकर (38 वर्ष), अर्णव निवळकर (11 वर्ष), सचिन निवळकर (40 वर्ष), सोनाली तेजाम (41 वर्ष), दीपक सिंह बोहरा (25 वर्ष), कशिश पवन सहेनी (35 वर्ष), शुभांगी पवन सहेनी (40 वर्ष), गोविंद सिंह रावत (28 वर्ष), पार्वती सकपाळ (60 वर्ष)।
घायल व्यक्तियों के नाम
प्रभावकर (57 वर्ष), प्रमिला प्रभाकर शिंदे (50 वर्ष), प्रेरणा शिंदे (20 वर्ष), प्रदीप कदम (40 वर्ष), जयश्री कदम (33 वर्ष), मिताली परमार (28 वर्ष), संजय स्वपंत सिंह (24 वर्ष), मंथन शिंदे (19 वर्ष), विशाखा जोवील (24 वर्ष)।
फिलहाल प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर बचाव कार्य में जुटी हैं और मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश जारी है।
