जालना: चमन का राजा मित्र मंडल में गणेश आरती, विष्णुभाऊ पाचफुले ने की पूजा

जालना: (प्रतिनिधि–कादरी हुसैन) शहर के गांधी चमन स्थित चमन का राजा मित्र मंडल द्वारा गणेश आरती का भव्य आयोजन किया गया। पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न इस कार्यक्रम में शिवसेना शहर प्रमुख, महानगरपालिका के गटनेता तथा कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक विष्णुभाऊ पाचफुले ने गणेश आरती करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष संदीप गायकवाड़, उपाध्यक्ष अतुल ढवले, शक्ति राजपूत, अशोक पडुळ, नंदू जावळे, सतीश मगर, दादा गाड़े, रामा पाटील, मंगेश देशमुख, मंगेश चव्हाण, परमेश्वर सराटे, प्रशांत मस्के, मंगेश मामा चव्हाण, सोनू नन्नवरे, दीपक आगलावे, विक्रम आटे, कालिदास आर्दड, संतोष कराळे पाटील, पांडुरंग खैरे, राम खांडेभराड, आयुष राठौड़ सहित कई मान्यवर उपस्थित थे।

आरती के दौरान पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। मंडल द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने न केवल क्षेत्र के श्रद्धालुओं को एकजुट किया, बल्कि सामूहिक आस्था और भक्ति का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
