AurangabadBreaking News
औरंगाबाद के अब्दुल वाहिद फ़ारूक़ी को महाराष्ट्र उर्दू अकादमी का पत्रकारिता पुरस्कार, साथियों और पाठकों का जताया आभार

औरंगाबाद/रिपोर्ट: कादरी हुसैन
महाराष्ट्र उर्दू अकादमी की ओर से उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले पत्रकारिता पुरस्कार के लिए औरंगाबाद के वरिष्ठ पत्रकार तथा वाहिद कलाम के प्रधान संपादक अब्दुल वाहिद फ़ारूक़ी का चयन किया गया है।
इस सम्मान पर उन्होंने अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त का शुक्र अदा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी व्यक्तिगत नहीं बल्कि उनके सभी साथियों, परिवारजनों और पाठकों के सहयोग, मेहनत और दुआओं का परिणाम है। उन्होंने इसे सामूहिक सम्मान बताते हुए भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता के दायित्व निभाने का संकल्प दोहराया।
पाठकों के निस्वार्थ समर्थन और स्नेह का ज़िक्र करते हुए अब्दुल वाहिद फ़ारूक़ी ने कहा कि यह भरोसा और हौसला ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
