BeedCrime News

बीड में फिर सनसनी: 25 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

  1. बीड जिला पिछले कुछ महीनों से लगातार आपराधिक घटनाओं के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। हत्याओं और अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच बीड में एक और खूनखराबे की वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, बीड शहर के स्वराज्य नगर इलाके में अज्ञात आरोपियों ने 25 वर्षीय विजय काले नामक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना देर रात की है जब हमलावरों ने विजय के सीने और पेट पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शिवाजीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस वारदात ने बीड को एक बार फिर दहला कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button