कोल्हापूर: मित्र ने ही अपने मित्र का गला काट कर कि हत्या, आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश

कोल्हापूर के हनुमान नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक मामूली झगड़े के चलते, 73 वर्षीय चंद्रकांत केदारी शेलके ने अपने 70 वर्षीय मित्र मोहन सूर्यकांत पोवार का गला काटकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद आरोपी ने सबूत नष्ट करने के लिए मृतक की कमरे में आग लगाने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने मात्र चार घंटे में ही आरोपी का सुराग पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पोवार और आरोपी चंद्रकांत शेलके दोनों ही लंबे समय से दोस्त थे। वे हनुमान नगर में एक ही इलाके में रहते थे और कई बार साथ घूमते और बातचीत करते थे। लेकिन किसी कारणवश उनका झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान मोहन पोवार ने चंद्रकांत शेलके को उनकी मां के लिए अपशब्द कहे। इस पर क्रोधित चंद्रकांत ने धारदार वस्तु से मोहन पोवार का गला काट दिया।
इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल फैल गया है। पुलिस ने हत्या और सबूत नष्ट करने के प्रयास के अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जुना राजवाड़ा पुलिस और स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने संयुक्त रूप से मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस इस प्रकरण की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को उजागर करने का प्रयास कर रही है।
