AurangabadBreaking News
आपेगांव में सनसनी: संत ज्ञानेश्वर महाराज के जन्मस्थल पर पुल से युवक ने गोदावरी में लगाई छलांग

पैठण: (प्रतिनिधि–सबदर शेख) तहसील के आपेगांव गांव, जो संत ज्ञानेश्वर महाराज का जन्मस्थान माना जाता है, वहां रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। गांव के पुल से एक युवक ने सीधे गोदावरी नदी में छलांग लगा दी।
जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। जवानों ने घंटों तक नदी में खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने के कारण देर शाम सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
आज सुबह से फिर एक बार गोदावरी नदी में बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया जाएगा। इस घटना से पूरे आपेगांव और आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल है।
