Breaking NewsMaharashtra

लातूर: ‘तू पाकिस्तानी है’ कहकर उतारी पैंट, किया हमला; मानसिक आघात से मुस्लिम युवक ने दी जान

लातूर: एमआईडीसी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मुस्लिम युवक को कथित तौर पर जातिवादी और धार्मिक अपमान झेलने के बाद आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मृतक की पत्नी के अनुसार, आरोपी ने न सिर्फ उसके पति को “पाकिस्तानी” और “कश्मीर से आया” कहकर गाली दी, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और घटना की वीडियो बना ली।

जानकारी के अनुसार, मृतक आसिफ पटेल अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी एक चारपहिया वाहन से साइड देने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने धार्मिक टिप्पणी करते हुए कहा, “तू पाकिस्तानी है, तू कश्मीर से आया है।” इसके बाद उसने न केवल मारपीट की, बल्कि आसिफ की पैंट उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

यह पूरी घटना मृतक की पत्नी और बच्चे के सामने हुई, जिससे आहत होकर आसिफ ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। परिजनों की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना को लेकर मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश है। समुदाय के लोगों का कहना है कि यह घटना सामाजिक असमानता और धार्मिक भेदभाव की गंभीर स्थिति को उजागर करती है। पीड़ित परिवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button