संभल में कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

संभल/सारिक अली
संभल में आज कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया और नए पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर संभल प्रभारी कोऑर्डिनेटर आरिफ परवेज, रिजवान कुरेशी, विनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष आरिफ तुरकी, नगर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, विधानसभा असमोली-32 के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी व एआईसीसी सदस्य हाजी मरगूब आलम सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए संगठन स्तर पर नई ऊर्जा और जोश के साथ काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़कर देश और प्रदेश में विकास, भाईचारे और एकता को आगे बढ़ाएं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
