महिलाओं की भागीदारी से संगठन मजबूत बनते हैं – मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस महाराष्ट्र

जालना/कादरी हुसैन
मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस महाराष्ट्र के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर जालना में महिला विंग की ओर से विशेष बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन साहब ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी सामाजिक आंदोलन या संगठन को मजबूती प्रदान करने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होती है।
बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष इब्राहिम बागवान ने बताया कि एम.पी.जे. महाराष्ट्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्न के अधिकार जैसे बुनियादी मुद्दों पर निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने कहा – “हर सामाजिक कार्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में बदलाव संभव होता है। सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख जैसे महान उदाहरण हमारे सामने हैं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की राह आसान बनाई। आज हमें उसी जज़्बे के साथ आगे बढ़ना है।”
बैठक में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करीब 50 से 60 नई महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।
इस अभियान को सफल बनाने में शहर अध्यक्षा जैनब शेख, फातिमा शेख, तमकीनत शेख, तनवीर शेख, खैरुन्निसा शेख, जिला सचिव अमजद फारुकी, मुन्नावर शेख, शहराध्यक्ष रईस शेख, उपाध्यक्ष फेरोज शेख, सचिव शकील शेख सहित अन्य पदाधिकारियों ने विशेष योगदान दिया।
