भोकरदन में आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

भोकरदन/करीम लाला
आम आदमी पार्टी जालना जिला कार्यकारिणी की बैठक आज भोकरदन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिलेभर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।
बैठक में शिक्षा संबंधी आंदोलनों, नगरपरिषद, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव स्वबल पर लड़ने की रणनीति, संगठन विस्तार और जनता के बीच पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता पर विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए दौरों के दौरान पार्टी को जनता से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
जिला कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि संगठन को मजबूत करने के लिए तालुका स्तर पर दौरे किए जाएंगे। साथ ही, प्रत्येक गांव में डोर-टू-डोर विजिट के माध्यम से जनता तक पहुंचने का कार्यक्रम चलाया जाएगा। बैठक में यह भी ठराव पारित हुआ कि तालुका अध्यक्षों की पुरानी नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं, इसलिए जब तक नए नियुक्तिपत्र नहीं दिए जाते, तब तक पार्टी लेटरहेड पर कोई भी पत्रव्यवहार नहीं किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय हुआ कि किसानों और मजदूरों के मुद्दों के साथ-साथ जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए आम आदमी पार्टी संघर्ष और आंदोलन जारी रखेगी। इस दौरान कई नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों का सत्कार भी किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंकुश कांबळे, जिला सचिव बोरसे गुरुजी, उपाध्यक्ष महेजाद खान, संगठन मंत्री संभाजी शेळके, जिला कार्यकारिणी सदस्य पालकर गुरुजी, दत्तू पडुळे, युवा जिलाध्यक्ष सुभाष बोर्डे, कोषाध्यक्ष डॉ. लालझरे, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भोकरदन शहर कार्यकारिणी के इब्राहिम कुरैशी, फारुख भाई, बाबर भाई, अमोल दांडगे, संतोष बोरसे, श्री ताठे पाटील, सागर चव्हाण, आप्पासाहेब टाके, राजेंद्र सुरडकर, नारायण सोन्नी और सगीर काजी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
करीब 200 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति वाली इस बैठक का समापन जिलाध्यक्ष अंकुश कांबळे के अध्यक्षीय भाषण और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
