मुंबई–नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा: इको कार अज्ञात वाहन से टकराई, चार की मौत, पांच गंभीर घायल

मलकापुर/प्रतिनिधि
मुंबई–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर मलकापुर तालुका के रणथम गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक इको कार ने अज्ञात वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को मलकापुर उप-जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस हादसे के कारण राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया था, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर सड़क पर यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास कर रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे की आगे की जांच पुलिस कर रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ—क्या चालक को नींद आई थी, गाड़ी का ब्रेक फेल हुआ या गाड़ी की गति अधिक थी। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। इको कार में बैठे चार लोगों की मौत हुई और कार को भी भारी नुकसान हुआ है।
