महाराष्ट्र में पंचायती राज समिति का दौरा: रायगढ़, औरंगाबाद, जालना, हिंगोली, बुलढाणा और सांगली में आयोजित होंगी बैठकें

जालना/कादरी हुसैन
महाराष्ट्र विधानमंडल की पंचायती राज समिति अक्टूबर 2025 में रायगढ़, औरंगाबाद, जालना, हिंगोली, बुलढाणा और सांगली जिल्हा परिषदों का दौरा करेगी और संबंधित बैठकों का आयोजन करेगी।
इस दौरे के दौरान समिति वर्ष 2020-21 के लेखा परीक्षा पुनर्विलोकन अहवाल और वर्ष 2021-22 के वार्षिक प्रशासनिक अहवाल पर विस्तृत चर्चा करेगी। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों की साक्ष ली जाएगी।
विधानमंडल सचिवालय के निर्देशानुसार, संबंधित जिल्हा परिषदों को 2020-21 के लेखा परीक्षा पुनर्विलोकन अहवाल की 5 प्रतियां और 2021-22 के वार्षिक प्रशासनिक अहवाल से संबंधित प्रश्नावली (क्रमांक 1 और 2) के उत्तर प्रश्नोत्तर प्रारूप में तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी आवश्यक जानकारी 3 अक्टूबर 2025 तक महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय को भेजी जाए और अनुपालन रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए।
इस दौरे का उद्देश्य पंचायत राज संस्थाओं में प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना और लेखा परीक्षा संबंधी सुधारों पर समीक्षा करना है।
