20 सितंबर से रेलवे का बड़ा फैसला : परभणी–जालना नई विशेष ट्रेन शुरू, परभणी–नांदेड पैसेंजर भी दोबारा पटरी पर

जालना/कादरी हुसैन
दक्षिण मध्य रेलवे, नांदेड मंडल ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 20 सितंबर 2025 से दो बड़े बदलाव लागू करने का ऐलान किया है। इससे मराठवाड़ा क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
पहला बदलाव – परभणी–जालना–परभणी मार्ग पर विशेष ट्रेन (TOD संख्या 07663/07664) शुरू की जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन – मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन अनारक्षित होगी और सामान्य किराए से 1.3 गुना अधिक किराया लिया जाएगा।
- परभणी से प्रस्थान : सुबह 07:10 बजे → परतूर (08:29/08:30) होते हुए 09:30 बजे जालना पहुँचेगी।
- जालना से वापसी : शाम 17:30 बजे → परतूर (18:15/18:16) होते हुए रात 20:00 बजे परभणी पहुँचेगी।
दूसरा बदलाव – पहले रद्द की गई परभणी–नांदेड पैसेंजर (57659) को फिर से शुरू किया गया है। अब यह संशोधित समय सारणी के अनुसार चलेगी।
- परभणी से प्रस्थान : सुबह 09:40 बजे → 11:25 बजे नांदेड पहुँचेगी।
- नांदेड से वापसी : रात 20:05 बजे → 22:00 बजे परभणी पहुँचेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रा कहीं अधिक सुविधाजनक होगी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना नई समय सारणी के अनुसार बनाएं।
