Breaking NewsJalnaSports–Education–Health

एम.आर.डी.ए. इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ तीन दिवसीय सेल्फ डिफेंस कैंप, छात्राओं को मिली सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी जानकारी

जालना/कादरी हुसैन

जालना के एम.आर.डी.ए. इंग्लिश स्कूल में पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय सेल्फ डिफेंस कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं में आत्मरक्षा की जागरूकता बढ़ाना, साइबर अपराधों से सुरक्षा के उपाय बताना और कानूनी अधिकारों की जानकारी देना था।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा विद्यार्थियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि “दामिनी पथक” हर समय मदद के लिए उपलब्ध है और डायल 112 पर कॉल करने पर 10 मिनट के भीतर सहायता मिलेगी। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

संजय सोनवणे ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी और कहा कि किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस के महत्वपूर्ण नंबर साझा किए।

सेल्फ डिफेंस ट्रेनर दत्ता पवार और ज्योति पवार ने व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर बताया कि आपात स्थिति में सजगता से किस प्रकार आत्मरक्षा की जा सकती है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, मेटारोल कंपनी के संचालक शुभम द्वारकाप्रसाद सोनी, एम.आर.डी.ए. संचालिका ईश्वरी चव्हाण, निरंजन चव्हाण सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी कदम मैडम ने किया और आभार प्रदर्शन संचालिका ईश्वरी चव्हाण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button